जनतांत्रिक ढंग से चुनी सरकारें स्वार्थ की कर रहीं राजनीति: मिस्बाह
फतेहपुर, शमशाद खान । संविधान संशोधन कर समाजवाद व पंथनिपेक्षता की 44 वीं वर्षगांठ जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने मनाई। संविधान की प्रतियां हाथों में लेकर कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि संविधान में लिखित एक-एक शब्द की रक्षा के लिए पार्टी काम करेगी। प्रदेश सचिव मिस्बाह उल हक ने कहा कि जनतांत्रिक ढंग से चुनीं गयी क्षेत्रीय सरकारें स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं।
वर्षगांठ समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान में संशोधन कर समाजवाद व पंथनिरपेक्ष शब्द जोड़े जाने से राष्ट्र की एकता अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रस्तावना में निहित समस्त भारत वासियों को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के लिए परम आवश्यक रहा। आज इन्हीं शब्दों की महत्ता पर राजनैतिक पार्टियां क्षेत्रीय वाद पर अपने स्वार्थ की
![]() |
संविधान की प्रतियां हाथों मेें लेकर वर्षगांठ मनाते कांग्रेसी। |
राजनीति कर रही हैं। बहुलतावाद संस्कृति खतरे में है। प्रदेश सचिव मिस्बाह उल हक ने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक व्यवस्था पर जनतांत्रिक ढंग से चुनी गयीं सरकारें अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं। अस्सी के दशक के पहले राज्य व भारत संघ नीति निर्देशक तत्वों पर काम करता रहा। उसके बाद राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपने एजेंडा को केंद्र सरकार में शामिल कराकर कार्यपालिका को प्रभावित किया। जिससे प्रत्येक नागरिक को एक समान अवसर की कानूनी गारंटी देता है लेकिन दुखद है कि अभी भी समानता का अधिकार एक बड़े हिस्से में है। नैज घोसी ने कहा कि अब कांग्रेस का एक-एक युवा संविधान के पन्नों में लिखित एक-एक शब्द की हिफाजत करने के लिए देश के नेता राहुल गांधी व प्रदेश की नेता बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करेगा। इस मौके पर शहर चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग मोहम्मद आरिफ, प्रदेश सचिव मोहम्मद आलम, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी शिवाकांत, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, जिला महासचिव उदित अवस्थी, शुभम तिवारी, मोहम्मद इमामुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, हसीन अहमद, रेहान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment