फतेहपुर, शमशाद खान । जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने उप जिलाधिकारी प्रमोद झा को शहर के राधानगर स्थित डीजीनेट वायरलेस के बकाया पड़े 22 लाख रुपए को लेकर टावर में कुर्की के आदेश दिये थे। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार विदुशी सिंह को निर्देश दिया गया कि डीजीनेट वायरलेस को तत्काल सीज किया जाए। तहसीलदार विदुषी सिंह, क्षेत्रीय संग्रह अमीन सूरज प्रसाद मिश्रा एवं राजस्व की टीम में प्रेमराज सिंह राणा, सुनील कुमार शुक्ला,
![]() |
टावर को सीज करवातीं तहसीलदार विदुषी सिंह। |
आदित्य कुमार तिवारी, संग्रह अमीन दिनेश कुमार साहू के साथ जाकर टावर को सीज कर दिया गया। विद्युत कनेक्शन काटने हेतु क्षेत्रीय अवर अभियंता को बुलाकर आनन फानन कनेक्शन को विच्छेद किया गया। टावर के संचालक को निर्देश दिया गया कि बिना भुगतान कराए टावर को संचालित न किया जाए। उन्होंने शहर के बड़े बकायेदार अशोक कुमार मिश्रा स्वीट हाउस राधानगर को भी पकड़ा गया। दो दिन का समय देकर उन्हें छोड़ा गया। शहर के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment