जनसभा के बहाने आगामी विस चुनाव का नारा दे गए उप मुख्यमंत्री
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में किया जोश का संचार
सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सूबे के छोटे मुखिया
बांदा, के एस दुबे । जीआईसी ग्राउंड में लोकार्पण व शिलान्यास जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के छोटे मुखिया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केशव प्रसाद मौर्या आगामी विस चुनाव के लिए अपने भाषण के दौरान नारा दे गए। उन्होंने कहा कि 100 में 60 हमारा, बाकी में बटवारा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। यहां तक कहा कि गैर भाजपाई दल अपनी सरकार रहते अगर कुछ काम कर लिए होते तो, आज उनको यह दिन नहीं देखने पड़ते।
![]() |
जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य |
जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार चिंतन करते हुए काम कर रही हैं। डिप्टी सीएम ने रामलला के मंदिर में कारसेवकों की निर्मम हत्या के मामले में कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 500 वर्ष पुरानी लड़ाई को देश की सर्वोच्च अदालत में जीतकर कारसेवकों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कभी भगवान को नहीं मानते थे, वह आज चित्रकूट की परिक्रमा लगा रहे हैं। सरकार रहते अगर उन लोगों ने काम किया होता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी
![]() |
मौजूद लोग |
सरकार जनता के हितों मेें काम कर रही है। विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं और भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चित्रकूट दौरे पर तंज कसते हुए श्री मौर्य ने कहा कि कभी भगवान को न मानने वाले लोग अब चित्रकूट की परिक्रमा लगा रहे हैं। कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रदेश और देश की सरकार चिंता कर रही है और आगे बढ़ रही है। जीआईसी मैदान से डिप्टी सीएम ने सौ में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है, का नारा बुलंद किया। इस नारे के माध्यम से वह आगामी विस चुनाव में भाजपाई परचम लहराने का इशारा कर गए। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्रीराम का गगनभेदी उद्घोष गंुजायमान हो उठा।
No comments:
Post a Comment