बकरी पालन के जरिए आजीविका में वृद्धि लाने का प्रयास
बदौसा, के एस दुबे । फतेहगंज क्षेत्र के दो केन्द्रों में 10 लाभार्थियों को जोड़कर सामूहिक बकरी पालन के द्वारा इनकी आजीविका में वृद्धि लाने के लिए प्रभात समिति व कासा संस्था ने बकरियों का वितरण किया।
नरैनी विकास खंड की 12 ग्राम पंचायतों खेरिया, संग्रामपुर, कुरुहूँ, डढ़वामनपुर, बघेलावारी, जबरापुर, पियार, कल्यानपुर, महुटा, गजपतीपुर, महुई, कुलसारी विगत 7 वर्षों से दलित आदिवासी जन संगठन के माध्यम से प्रभात समिति व कासा लखनऊ के सहयोग से दलित अति वंचित समुदाय के भूमिहीन परिवारों की आजीविका सशक्तीकरण हेतु सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने तथा जैविक कृषि, पशुपालन एवं प्राकृतिक
![]() |
बकरियों के साथ लाभार्थी |
संसाधनों से जोड़कर समुदाय की आजीविका में वृद्धि लाने का काम किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत दो केन्द्रों में 10 लाभार्थियों को जोड़कर सामूहिक बकरी पालन के द्वारा इनकी आजीविका में वृद्धि लाने के लिए बकरी वितरण किया गया। वितरण में प्रभात समिति बदौसा के संस्था प्रमुख राजाराम यादव, परियोजना समन्वयक देवीदयाल, क्रय समिति के सुरेश यादव, रामविश्वास, केसकली एवं जन संगठन के झल्लू चुन्नी, संगीता देवी, रामगरीब आदि मौजूद रहे है।
No comments:
Post a Comment