कस्बे में निकाली शोभायात्रा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। राम मंदिर निर्माण के लिए भरतकूप कस्बे में हाथी, घोडे व दीवारी नृत्य के साथ भगवा प्रतीक झण्डे लेकर शोभायात्रा निकाली गई। कस्बावासियों ने जगह-जगह स्वागत हुआ।
शुक्रवार को आरएसएस के जिला विभाग प्रचारक अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक शिवशंकर गुप्ता के हाते से हाथी, घोडे, झांकियो के साथ भगवा ध्वज लेकर निकली। इस दौरान बाइक रैली में चल रहे लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड से भरत मंदिर
![]() |
शोभायात्रा निकालते पदाधिकारी |
पहुंच कर हाते में समापन हुआ। यहां क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष रामेन्द्र गौतम ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 11 हजार रुपए का चेक दान किया। इस मौके पर निर्मोही अखाडा के महंत, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामनारायण त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश
![]() |
चेक देते क्रेशन यूनियन अध्यक्ष। |
खरे, अरविन्द मिश्रा, सोनू गर्ग, प्रमिला मिश्रा, शुभलाल सिंह उर्फ कल्लू दद्दा, अशोक गुप्ता, मिथलेश गर्ग, संतोष त्रिपाठी, राजीव त्रिपाठी, सूरसेन सिंह, सच्चिदानंद गर्ग, अशोक पयासी, सुग्रीव सिंह, श्रीराम गुप्ता, कल्लू गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, शानू गुप्ता, दिनेश तिवारी, आरएसएस के जिला प्रचारक राजकुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment