कानपुर में बर्रा निवासी महिला ने बस्ती के वाल्टरगंज निवासी अपने ससुर पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अपने ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची महिला ने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- बर्रा निवासी प्राइवेटकर्मी ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2007 में बस्ती के वाल्टरगंज निवासी मुंबई में काम करने वाले युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज में कम रकम लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसके पति सास और मझली ननद संग मुंबई ले कर चले गया।
No comments:
Post a Comment