हर हाल में तौला जाये किसानों का धान
बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक मंडी समिति परिसर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्रों में पहुंचे तो हड़कंप मच गया। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। पूछा कि यदि कोई परेशानी हो तो उन्हें बताएं हालांकि मौजूद किसानों ने खरीद के मामले में संतोष व्यक्त किया। वहीं पूर्व मंत्री ने मौजूद केंद्र प्रभारियों से कहा कि कोई भी किसान लौटने न पाए। सबका धान खरीदा जाना चाहिए।
![]() |
किसानों से वार्ता करते पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक। |
मंगलवार को नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मंडी स्थल परिसर में लगे राजकीय धान केंद्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह पहुंचे तो हड़कंप मच गया। उस समय दोनों धान केंद्रों में किसानों के धान की तौल चल रही थी। पूर्व शिक्षा मंत्री ने मौजूद कई किसानों से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। कहा कि यदि कोई परेशानी हो तो उन्हें अवगत कराएं। वह इस मामले में जिलाधिकारी से बातचीत कर समस्या को हल कराएंगे। किसानों ने बताया कि उनका धान आसानी से खरीदा जा रहा है कोई परेशानी नहीं है। पूर्व शिक्षा मंत्री ने धान केंद्रों के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव से भी बातचीत किया और कहा कि हर हाल में में सभी किसानों का धान की तौल होनी चाहिए। कोई किसान वापस न जाए। ठंड का मौसम है इस बात का भी ध्यान रखा जाए कोशिश करें कि दिन में ही पूरी तौल हो जाए। केंद्र प्रभारी ने पूर्व शिक्षा मंत्री को आश्वस्त किया कि दिशा निर्देशों का पालन होगा और सभी किसानों का धान तौला जा रहा है। आने वाले समय में भी लगातार धान की तौल होगी। इस मौके पर बीजेपी नेता उपेंद्र सिंह गौतम, अजीत सिंह परिहार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment