पटेल सेवा संस्थान ने माल्यार्पण कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया हवन यज्ञ
फतेहपुर, शमशाद खान । अखण्ड भारत के निर्माता, शिल्पीकार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चैराहा स्थित प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया वहीं उनके व्यक्तित्व पर कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उधर सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण के पश्चात प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया।
![]() |
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संस्थान के लोग एवं प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ करते फाउण्डेशन के पदाधिकारी। |
सरदार बल्लभ भाई पटेल के 70 वें परिनिर्वाण दिवस को पटे सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित सरदारवादी साथियों ने मनाया। जिसकी अध्यक्षता लाल देवेन्द्र प्रताप पटेल ने की। सर्वप्रथम 9.37 मिनट पर पटेलनगर चैराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर पांच मिनट की मौन प्रार्थना व माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। सभी पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात पूर्वान्ह ग्यारह बजे से अपरान्ह दो बजे तक सरदार साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विचार गोष्ठी संस्थान कार्यालय में आयोजित हुयी। शाम लगभग छह बजे पटेल प्रतिमा पटेलनगर में 70 दीपांे का प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संस्थान के अध्यक्ष लाल देवेन्द्र सिंह पटेल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सत्येन्द्र पटेल प्रखर, पुनीत वीर विक्रम, संजीव पटेल, गगनेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह गोली, हरिशंकर वर्मा, राज बहादुर सिंह, सनमान सिंह, कमलेश योगी, राम सिंह पटेल, भानू पटेल, रमेश उमराव सहित तमाम साथी मौजूद रहे। इसी तरह लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के तत्वाधान में पटेलनगर चैराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात हवन यज्ञ कर विचार गोष्ठी का अयोजन किया गया। गोष्ठी को फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी जनसेवक राजेश सिंह, प्रमुख महासचिव एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता गुरू प्रसाद एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह पटेल ने सम्बोधित किया। इस मौके पर महासचिव आचार्य कमलेश योगी, प्रभारी राम सिंह पटेल, बाबा रामसनेही, सन्तराम फौजी, आईटी प्रभारी अभिजीत पटेल, बिन्दकी विधायक प्रतिनिधि जेडी पटेल, जौहर पटेल, महेन्द्र सिंह, अमोल सचान, शशांक पटेल, रामसागर, पंडित कृष्णपाल गौतम, गुरू प्रसाद एडवोकेट, उदय सिंह, रामकरन, रोहित पटेल, अजय शर्मा, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सन्तोष सचान आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment