फतेहपुर, शमशाद खान । भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से अयोध्या जा रही यात्रा जैसे ही तपस्वी नगर स्थित ढकौली पहुंची तो अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में तमाम लोगों ने यात्रा का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गयी। सभी ने भगवान जय श्रीराम के उदघोष लगाये।
![]() |
यात्रा का स्वागत करते लोग। |
बताते चलें कि कामदगिरि मंदिर के महंत स्वामी मदन दास के नेतृत्व में तपोभूमि चित्रकूट से अयोध्या यात्रा जा रही है। यात्रा में बड़ी संख्या में साधू संतों के अलावा श्रद्धालु शामिल है। जैसे ही यात्रा तपस्वी नगर स्थित ढकौली पहुंची तो अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापार मण्ड के प्रदेश अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, समाजसेवी अशोक तपस्वी समेत अन्य लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया और भगवान जय श्रीराम के उद्घोष लगाये। तत्पश्चात यात्रा अयोध्या जनपद के लिए रवाना हो गयी। यात्रा का स्वागत करने वालों में रामाश्रय आर्य, अतुल दीक्षित, करण सिंह पटेल, बब्बू मिश्रा, सूबेदार आरके तिवारी, राजू पांडेय, राजेश वर्मा सहित तमाम लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment