चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सुखवीर एग्रो एनर्जी प्रालि कंपनी के कर्मचारियों पर जबरन भूमि में कब्जा करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। जिलाधिकारी को सौपे पत्र में कार्यवाही की मांग की है।
राजापुर तहसील क्षेत्र के छीबो गांव की केतकी पत्नी रामचन्द्र ने जिलाधिकारी को सौपे पत्र में कहा कि 0.875 हे भूमि गांव में है। कंपनी के कर्मचारी मिलकर भूमिधरी में बिना सहमति व मुआवजा दिए प्लांट लगाने का काम कर रहे हैं। बैनामा कराने के लिए एक बार मऊ तहसील ले गए थे। जहां बिना प्रतिफल बैनामा का दबाव बनाने लगे। जिस
![]() |
जानकारी देता पीड़ित। |
वजह से कंपनी के नाम बैनामा करने से इंकार कर दिया। तब कर्मचारी गांव के कुछ दबंगों की मदद से धमकाने पर आमादा हो गए। आरोप लगाया कि जबरन भूमि पर निर्माण रोकने पर सशस्त्र गार्डों की मदद से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। दुबारा भूमि की ओर न आने की धमकी दी है। पीड़िता ने राजापुर एसडीएम से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। मांग किया कि मामले की जांच कराकर भूमि खाली कराई जाए।
No comments:
Post a Comment