राजनीति में सुचिता, संस्कार, निष्ठा, कर्मठता की मिसाल थी नीलिमा: धुन्नी
फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला महामंत्री नीलिमा सिंह चैहान के निधन के बाद लगातार पार्टीजनों द्वारा उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश शासन के राज्यमंत्री एवं हुसैनगंज विधानसभा के विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह दिवंगत नीलिमा सिंह चैहान के आवास पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुयी है। जिसकी भरपाई हो पाना मुश्किल है।
![]() |
दिवंगत भाजपा नेत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते राज्यमंत्री धुन्नी सिंह। |
विदित हो कि 20 दिसंबर को नीलिमा सिंह चैहान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके पार्टी के लिए किए गए कार्यों समर्पण व निष्ठा की प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से पार्टी की बहुत बड़ी क्षति तो हुयी है लेकिन उनकी व्यक्तिगत क्षति भी है। उनके निधन की सूचना जब मिली तो वह स्तब्ध रह गये। आज उनको श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अभी भी यकीन नहीं होता कि नीलिमा जी हम सबके बीच नहीं हैं। राजनीति में सुचिता, संस्कार, निष्ठा, कर्मठता व अनुशासन की मिसाल रही हैं। उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन से हम सबको हमेशा प्रेरणा मिली है व आगे भी प्रेरणा मिलती रहेगी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सेन, पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व होम्योपैथिक चिकित्सा बोर्ड के सदस्य डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी सहित नीलिमा चैहान के बड़े भाई रिटायर्ड प्रवक्ता सील निधान सिंह चैहान, भाजपा आईटी सेल के पूर्व संयोजक व उनके भतीजे संविधान सिंह चैहान, शिक्षाविद व समाजसेवी किरण सिंह चैहान सहित परिवारीजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment