बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । अधिवक्ता संघ के चुनाव के सीधे संघर्ष में 108 मत प्राप्त कर नरेंद्र मिश्रा ने रमाकांत वर्मा को 4 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर राकेश सोनकर व उपाध्यक्ष पद पर सत्यार्थ सिंह विजयी घोषित किए गए। कुल 217 मतदाताओं में से 214 मतदान में भाग लिया। दिन भर चले मतदान की गहमागहमी के पश्चात शाम 4 बजे मतगणना प्रारंभ हुई। जिसमें सभी 5 चक्रों की गणना में नरेंद्र मिश्रा बढ़त बनाए रहे और अंततः 108 मत हासिल कर जीत हासिल की और पूर्व अध्यक्ष रमाकांत वर्मा को 4 मतों से पराजित कर दिया। रमाकांत वर्मा को 104 मत ही प्राप्त हुए। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर सत्यार्थ सिंह ने 112 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी अजय कुमार कुशवाहा
![]() |
अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। |
को पराजित किया। जिन्हें मात्र 97 वोट प्राप्त हुए। महत्वपूर्ण सचिव पद पर राकेश सोनकर ने 115 मत प्राप्त कर विमलेश को पराजित किया। विमलेश को मात्र 87 मत ही हासिल हो सके एक अन्य प्रत्याशी मदन चंद यादव को मात्र 10 मत ही प्राप्त हुए। दो मत अनवैलिड भी पाए गए। मतगणना की समाप्ति के पश्चात चुनाव समिति के प्रमुख रामकरण सिंह चैहान ने नरेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष सत्यार्थ सिंह को उपाध्यक्ष व राकेश सोनकर को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उत्साह के साथ विजई प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल ताशों की धुन पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सुरेश चंद तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, सुनील शुक्ला, विकास शुक्ला, अश्वनी तिवारी, लक्ष्मी शंकर यादव, पुष्पेंद्र यादव, नवाब हुसैन एडवोकेट, शैलेंद्र अग्निहोत्री आदि प्रमुख रहे।
No comments:
Post a Comment