बांदा, के एस दुबे । ख्याति प्राप्त सर्जन और समाजसेवी डा. एसएन सिंह का गुरुवार को दोपहर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। डा. सिंह सर्जन होने के साथ ही समाजसेवा भी करते रहे। तकरीबन 50 वर्ष से वह लोगों से स्नेह बांटते रहे। गरीबों के प्रति दयाभाव और राष्ट्रवादी विचारों के पोषक रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी डा. सिंह के कटरा स्थित आवास पहुंचे और वहां पर शोक संवेदना प्रकट की। आत्मशांति के लिए और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की
![]() |
डा. श्यामनारायण सिंह (फाइल फोटो) |
कामना भगवान से की। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार, मनमोहन सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री सूर्यपाल सिंह चैहान, बाबूलाल शर्मा, श्याम सिंह एडवोकेट, रणविजय सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया, कमलेश सिंह, एसके सिंह, पतिराखन सिंह चंदेल, त्रिभुवन सिंह गौतम, आरएन सिंह, फूल सिंह जादौन, सुरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, शिवविजय सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment