भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का घर घेरने जा रहीं नगर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक हाल से थाली घंटा घडिय़ाल और शंख बजाते हुए कोतवाली चौराहा पहुंचे।
कानपुर कार्यालय संवाददाता:- किसानों के समर्थन में बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने थाली, घंटा, थाली और शंख बजाकर कोतवाली चौराहा पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मेस्टन रोड से जुलूस निकाला और कोतवाली चौराहा होते हुए वापस तिलक हाल आ गए।
उधर, भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का घर घेरने जा रहीं नगर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिलक हाल से थाली, घंटा, घडिय़ाल और शंख बजाते हुए कोतवाली चौराहा पहुंचे। निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि किसानों की समस्या सरकार को न तो दिखाई दे रही है और न ही सुनाई दे रही है। किसान विरोधी कानून को हर हाल में वापस करना होगा। प्रदर्शन में शंकरदत्त मिश्र, केके तिवारी, लल्लन अवस्थी, विजय त्रिवेदी, संतोष पाठक, चंद्रमणि मिश्र उपस्थित रहे।
उधर, नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ऊषारानी कोरी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले का घर घेरने की घोषणा मंगलवार को की थी। बुधवार की सुबह पांच बजे ही उनके इंदिरा नगर आवास पर पुलिस पहुंच गई और उन्हेंं घर पर नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हेंं भी बिठा लिया। महेंद्र सिंह कटियार, डॉ. प्रभात मिश्र, स्वामीनाथ गिरी, प्यारेलाल कमल, राजू कश्यप उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment