बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी और कर्मचारी
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों के आगमन पर बैठक का आयोजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुसार काम किया जाए और संघ हित में कार्य करते हुए सभी एकजुट रहें।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश कुमार निगम भ्रमण के तहत मुख्यालय आए। प्रांतीय अध्यक्ष ने संघ के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की
![]() |
बैठक में मंचासीन प्रांतीय पदाधिकारीगण |
नीतियों के अनुरूप कार्यों का संपादन किया जाए इसके साथ ही कर्मचारियों को संघ हित में कार्य करने और एकजुट रहने का संदेश दिया। बैठक का संचालन सूरज पाठक द्वारा किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार एवं महामंत्री पुरुषोत्तमदास गुप्ता के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र दुबे, प्रचार मंत्री बुशरा खानम, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, सदस्य कपिल कुमार, अखिलेश, संतोष, रामशरण साहू, आशुतोष कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, ओम शिव दीक्षित, सुभाष, ओमप्रकाश, मंजू अग्रवाल, जयश्री, अंजलि सिंह, जाग्रति निगम आदि कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारी उपरोक्त बैठक में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment