फतेहपुर, शमशाद खान । भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पूर्व जिला महामंत्री नीलिमा सिंह चैहान की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी भी मंच पर मौजूद रहे।
![]() |
पूर्व जिला महामंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई। |
वक्ताओं ने नीलिमा सिंह चैहान के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक करण सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नीलिमा सिंह चैहान की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। उनके जैसा व्यक्तित्व का धनी बहुत ही मुश्किल से हम जैसे लोगों को मिल पाता है। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि महामंत्री के रूप में नीलिमा सिंह चैहान ने संगठन को गति दिया तो तमाम नए कार्यकर्ताओं को भी संगठन में किस तरीके से कार्य करना है यह बात भी सिखाई। वही उनके साथ बिताए हुए पलों को वक्ताओं ने संस्मरण के रूप में पेश किया। संचालन जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, मीडिया संपर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया, राम प्रताप सिंह गौतम, अखिलेश द्विवेदी, दिवाकर अवस्थी, देवनाथ धाकड़े, अपर्णा सिंह गौतम सुशीला मौर्या, सुनिधि तिवारी, अपर्णा पांडेय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, विनोद शुक्ला, विजय लक्ष्मी साहू, मनोज गांधी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment