भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को दिलाया विश्वास
अन्नदाता को भ्रमित करने वालों पर कसा तंज
बांदा, के एस दुबे । शहर के बाबूलाल चैराहा स्थित राइफल क्लब मैदान में मंडलीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों से किसी भी किसान का अहित नहीं होगा। कहा कि किसानों को सिर्फ बरगलाया जा रहा है, इससे किसान भ्रमित हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं और वह किसानों का अहित किसी भी दशा में नहीं होने देंगे।
![]() |
चांदी का मुकुट पहनाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का स्वागत करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी। |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता विश्वास करें, कृषि कानूनों से किसी भी प्रकार का अनभला किसानों का नहीं होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस, सपा, बसपा समेत पंजाब के संगठनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों को भ्रमित किया जाता है और किसान बिलों के
![]() |
मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष बांदा रामकेश निषाद |
खिलाफ भड़काया जा रहा है। अन्नदाता से प्रदेश अध्यक्ष ने अपील की है कि वह किसान बिल का समर्थन करें, इससे उनका किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता का पेट भरने का काम अन्नदाता करता है। कोरोना काल के दौरान जब तंगहाली का आलम था, उस
![]() |
मंडलीय किसान पंचायत में किसानों और जनता का अभिवादन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामकेश निषाद |
दौरान देशवासियों के लिए निःशुल्क अनाज का इंतजाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वर्तमान समय में हर किसान का बैंक खाता है, यह काम प्रधानमंत्री ने करवाया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने डंके की चोट पर कहा कि किसान सम्मान निधि का छह हजार रुपया किसानों को भेजा जाता है तो उनके खाते में छह हजार रुपया ही
![]() |
मंडलीय किसान पंचायत में मौजूद किसान |
पहुंचता है, एक भी रुपया इधर से उधर नहीं होता। इसके पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का मंच पर पहुंचते ही स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए माल्यार्पण किया गया। चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। तमाम भाजपाइयों ने पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मंडलीय किसान पंचायत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, युवराज सिंह हमीरपुर सदर विधायक, मनीषा अनुरागी राठ विधायक, बृजेश कुमार प्रजापति तिंदवारी विधायक, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल, संजय सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, कमलेश अवस्थी, स्वदेश गौरव शिवहरे, उत्तम सक्सेना के अलावा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
![]() |
मंडलीय किसान पंचायत को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह |
बांदा-चित्रकूट सांसद श्री पटेल ने किसानों से कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो किसान बिल बनाए गए हैं, उनसे किसी भी प्रकार का किसान का नुकसान नहीं है। लाल और नीली टोपी वाले चंद लोग किसानों को बरगलाकर गुमराह कर रहे हैं, इससे किसानों का भला होने वाला नहीं है। सांसद ने कहा कि किसी भी सरकार ने किसानों की दशा की तरफ मुड़कर नहीं देखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए काम किया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंडलीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सबसे पहले लघु किसानों का ऋण माफ किया गया। इसके बाद किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी आमदनी को दोगुना करने के लिए कदम बढ़ाया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें किसानों का भला चाहती हैं। केंद्र सरकार के द्वारा जो किसान बिल बनाए गए हैं, वह किसानों के हित में हैं। नरैनी विधायक राजकरन कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment