योगी सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी समाजवादी पार्टी: विपिन
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाये गये कृषि कानूनों का विरोध लगातार जारी है। किसानों के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा निकालने से पहले ही जिले की मुस्तैद पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार की तानाशाही समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मोदी व योगी सरकार ओछी हरकतों पर उतारू हो गयी है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम किया जायेगा।
![]() |
पुलिस लाइन में बंद सपाई। |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर किसानों के समर्थन में सोमवार को साइकिल यात्रा निकाली जानी थी। जिसको लेकर पहले से ही जिले भर की पुलिस सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर मुस्तैद कर दी गयी थी। इसके बावजूद सपाई कार्यक्रम स्थल भिटौरा बाईपास के समीप एकत्र हुए। जैसे ही इसकी जानकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन को हुयी तो उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर संजय सिंह, कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साइकिल यात्रा निकालने से पहले ही सभी सपाईयों को हिरासत में ले लिया। सपाईयों को प्राइवेट वाहनों के जरिये पुलिस लाइन भेज दिया गया। गिरफ्तारी देते समय सपाईयों ने मोदी व योगी सरकार मुर्दाबाद, देश का किसान जिन्दाबाद के नारे लगाये। पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू होते हुए सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान विरोधी सरकार है। पूंजीपतियांे व भ्रष्टाचारियों को लाभ पहुंचाने के लिए ही यह सरकार नये कृषि कानून लेकर आयी है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार सभी विभागों का निजीकरण करके अंबानी व अडानी ग्रुपों को लाभ पहुंचा रही है। यह सरकार किसानों व आम जनता की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होने कहा कि योगी सरकार भी ओछी हरकतों पर उतारू हो गयी है। किसानों के समर्थन में साइकिल यात्रा निकालने से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके योगी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यहां लोकतंत्र कोई मायने नही करता। उन्होने कहा कि मोदी व योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसी निकम्मी सरकारों को जनता जवाब जरूर देगी। समाचार लिखे जाने तक सपाई पुलिस लाइन में हिरासत में रहे। गिरफ्तार होने वालों में अरूणेश पाण्डेय, हाजी रजा, हाजी रफी अहमद, नफीस उद्दीन, चैधरी मंजर यार, अशोक सविता, शकील गोल्डी, चन्द्र प्रकाश लोधी, मो0 साबिर एडवोकेट, शेख शमशाद अली, राजन तिवारी, सुहैल अहमद हेमू, ऐनुल आब्दीन हुमायूं, मो0 राहत, मो0 यासीन वारसी, प्रतियोग प्रताप सिंह उर्फ बेटू आदि शामिल रहे। इसी तरह बिन्दकी व खागा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत भी समाजवादी किसान साइकिल यात्रा निकालने से पहले पुलिस ने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सम्बन्धित तहसील मुख्यालयों पर भेज दिया। गिरफ्तारी से सपाईयों मंे खासी नाराजगी का माहौल रहा।
No comments:
Post a Comment