बबेरू, के एस दुबे । सिमौनी के मौनी बाबा धाम पर आयोजित मेला प्रदर्शनी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अवधूत महाराज से भेंट कर आर्शिवाद प्राप्त किया और मौनी बाबा की सामाधि पर माथा टेका। स्वामी
![]() |
सिमौनीधाम में मौजूद दिल्ली सांसद मनोज तिवारी |
अवधूत महाराज ने गणेश भगवान की प्रतिमा के बगल में लगे पंडाल पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ श्रद्वालुओं को दर्शन दिए। वही दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद ने भी स्वामी अवधूत महाराज से भेंट कर मौनी बाबा की
सामाधि पर माथा टेका। स्वामी जी से भेंट करने के बाद जैसे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बाहर निकले तो भाजपाई ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके काफिले के साथ बांदा के लिए रवाना हुए। वही सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व प्रदेश सरकार के कैविनेट मंत्री विशम्भर सिंह निषाद सांसद ने भी स्वामी जी से आर्शिवाद प्राप्त किया। मेला प्रदर्शनी का घूम घूम कर जायजा लिया और खरीददारी किया। वही एसपी, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर घूम घूम कर निरीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment