बांदा, के एस दुबे । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अपनी विधानसभा मुख्यालय तिन्दवारी में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक बृजेश प्रजापति मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
![]() |
पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करते विधायक बृजेश प्रजापति |
विधायक श्री प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान बिल से किसानों की आमदनी दोगुनी होगी और किसान समृद्ध बनेगा। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के किसानों से आयोजित हुए सीधे संवाद कार्यक्रम को भी गंभीरता सुना। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानबाबू तिवारी, मंडल अध्यक्ष तिंदवारी देवा त्रिपाठी, बीडीओ तिंदवारी अमित यादव, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, मयंक शर्मा, रजनीश गुप्ता, सुधीर गर्ग, कृष्ण कुमार गुप्ता के अलावा महिला और पुरुष किसान तथा ग्राम प्रधान व ब्लाक के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment