निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी समिति का आयुक्त ने किया निरीक्षण
बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल और संयुक्त विकास आयुक्त ने मंगलवार को निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देशित किया कि समय रहते गोदाम का निर्माण पूरा कर लिया जाए। इसके बाद नरेनी क्रय विक्रय सहकारी समिति का भी निरीक्षण किया गया।
![]() |
निरीक्षण करते आयुक्त गौरव दयाल व अन्य |
आयुक्त एवं सुयक्त विकास आयुक्त ने निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशाशी अभियंता ने बताया कि गोदाम की क्षमता पांच हजार मैट्रिक टन है। गोदाम का कार्य अीाी अधूरा है। आयुक्त ने तय समय में निर्माणाधीन गोदाम का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि काश्तकारों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके बाद निर्माणाधीन नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र (आवासीय) का निरीक्षण किया गया। अधिशाषी अधिकारी, पैक फेड द्वारा बताया गया कि इस कार्य की स्वीकृत लागत 856.27 लाख है। कार्य पूर्ण कराए जाने की अनुमानित तिथि फरवरी 2022 है। कहा गया कि समयानुसार निर्माण का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
इसके बाद आयुक्त ने क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने वहां उपस्थित किसानों से क्रय केन्द्रों पर घटतौली या अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों द्वारा बताया गया कि क्रय केंद्रों पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। आयुक्त द्वारा काश्तकारों कीखतौनियों का भी अवलोकन किया गया। किसी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई। कुछ किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि यूरिया खरीदने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वहां उपस्थित कर्मचारी द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यालय लखनऊ से सर्वर की समस्या हो जाने के कारण यूरिया विक्रय में समस्या उत्पन्न हो रही है। आयुक्त द्वारा संयुक्त निदेशक कृषि चित्रकूटधाम मंडल को निर्देशित किया गया कि काश्तकारों की समस्या का त्वरित समाधान कराएं और शासन को भी अवगत कराएं।
No comments:
Post a Comment