कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र की प्रथम क्षेत्रीय कार्यसमिति की हुई बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रथम क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक उद्यमिता विद्यापीठ में गुरुवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री वाई सत्या कुमार मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि क्षेत्रीय इकाई एक प्रकार से प्रदेश की ही इकाई है। सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 2022 के चुनाव में भाजपा को पुनः जिताकर उप्र में सरकार बनाना है। इसके पूर्व 2021 में पंचायत चुनाव भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशी उतारेगी। पंचायत चुनाव में भी जीत सुनिश्चित करना है। प्रवास कर संगठन का विस्तार करें। भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। प्रदेश सह
![]() |
बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी। |
प्रभारी वाई सत्या कुमार ने कहा कि नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेई और नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश में उन्हें दायित्व मिला है। भाजपा सरकारें विकास का पर्याय बन चुकी है। विपक्षी बौखला गए हैं। चुनाव के पूर्व विपक्षी दल झूठे नैरेटिव गढ़ते हैं। चाहे वह असहिष्णुता का मुद्दा हो या अवार्ड वापसी गैंग का। ऐसे ही इस बार किसानों को भड़काने का प्रयास हो रहा है। किसान पंचायतों के माध्यम से किसानों के बीच जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर कर रहे हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृत संकल्पित है। नया कृषि बिल इसी दिशा में काम करेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व से जो भी काम सौपे हैं उन्हें शत प्रतिशत पूरा करेंगें। भाजपा को हर मोर्चे पर जीत हासिल कराकर ही दम लेंगे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सासद आरके सिह पटेल, मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, मुखलाल पाल, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, आनंद सिंह, शिव महेश दुबे, इंद्रपाल पटेल, राम किशोर साहू, पूनम द्विवेदी, जेपी अनुरागी, जयंती वर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, पूनम संखवार, देवेंद्र देव गुप्ता, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, राजेश सिंह भदौरिया, मोहित पाण्डेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment