आप के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा से बीजेपी को झटका
अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण भी गड़बड़ाए
बांदा, के एस दुबे । मीडिया से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजवरीवाल ने विधानसभा चुनाव यूपी में लड़ने की घोषणा क्या कर दी, राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं। सबसे बड़ा झटका सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी को लगा है। जिला संयोजक ने कहा कि दिल्ली माडल को आगे रखकर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
जिला संयोजक श्री सिंह ने कहा कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी दिल्ली माडल को सामने रखकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। आप
![]() |
पत्रकारों से मुखातिब आप के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह |
कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर दिल्ली प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य में हुई उल्लेखनीय क्रांति और मुफ्त बिजली-पानी के बारे में जनता को बताएंगे। इस घोषणा के बाद से ही यूपी की राजनीति गर्म हो गई है। यूपी के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यूपी के स्कूल और अस्पताल दिल्ली से बहुत अच्छे हैं और दूसरे मंत्री के द्वारा खुली बसह की चुनौती दी गई है। उनकी चुनौती को दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वीकार करते हुए 22 दिसंबर को लखनऊ आने का कार्यक्रम बनाया है। जिला संयोजक श्री सिंह ने उम्मीद जताई है कि बीजेपी सार्थक डिबेट कराएगी। श्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा मात्र से भाजपा के मुद्दे बदल गए हैं। जिला संयोजक ने यह भी बताया कि पूरे जिले में सेल्फी विद स्कूल और सेल्फी विद खंडहर कार्यक्रम चलाया जाएगा। मीडिया के अन्य सवालों का जवाब भी जिला संयोजक के द्वारा दिया गया। अंत में जिला सचिव अवधेश गुप्ता ने मीडिया के साथियों का आभार जताया। इस दौरान सीवाईएस के मंडल अध्यक्ष नीरज कछवाह, जिलाध्यक्ष पिंटू यादव, महिला अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राघव सिंह, सोश्ज्ञल मीडिया प्रभारी संतोष गुप्ता मौजूद रहे। इधर, प्रेस वार्ता के दौरान तमाम लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें आदित्य तिवारी, शरद सिंह, मोहित चंदेल, अभय सिंह, अनुभव सिंह आदि शामिल हैं। पार्टी में शामिल हुए लोगों का जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
No comments:
Post a Comment