बांदा, के एस दुबे । किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी समाजवादी पार्टी मुखर होकर केंद्र सरकार का विरोध कर रही है और कृषि कानूनों को काला अध्याय बताकर वापस लेने की मांग बुलंद कर रही है। लगातार पांच दिनों से आंदोलन और किसान यात्राओं के जरिए प्रशासन को छकाने वाले सपाई सोमवार को फिर से सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सपा जिलाध्यक्ष विजय करन यादव की अगुवाई में सपाईयों का जत्था जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर निकला और पुलिस को चकमा देते हुए अशोक लाट पहुंच गया। अशोक लाट स्तंभ के नीचे सपाईयों ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। जिलाध्यक्ष श्री
![]() |
शहर में जुलूस निकालते सपाई |
यादव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कृषि कानूनों के लागू होने से किसान चंद उद्योगपतियों का गुलाम होकर रह जाएगा। कहा कि सरकार को काले कानूनों को वापस करने के लिए मजबूर किया जाएगा। पूर्व उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने नए कृषि कानूनों को खेती के निजीकरण की शुरूआत बताया। कहा कि किसानों की जमीनें देश के चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी हो जाएंगी। युवा नेता ओमनारायण त्रिपाठी विदित ने सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे अन्नदाता को देशद्रोही कह कर उनका अपमान कर रही है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक दीक्षित, अशोक सिंह गौर, राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह परिहार, दिनेश यादव, प्रदीप निगम, मो.हनीफ, पीयूष गुप्ता, हसनुद्दीन सिद्दीकी, मोहन साहू, उर्मिला वर्मा, बृजेश पटेल आदि शामिल रहे।
जुलूस निकाला, एक दर्जन सपाई गिरफ्तार
बांदा। किसान बिलों के विरोध में सड़क पर उतरे सपाईयों को रोकने के लिए शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन सपाईयांे का एक जत्था पुलिस के पहरे को धता बताते हुए जुलूस की शक्ल में शहर की सड़कों पर निकल पड़ा। जुलूस की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और जुलूस में शामिल दर्जन भर से अधिक सपाईयों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया। पुलिस लाइन से निकलने के बाद फिर से सपाई जुलूस की शक्ल में जिला कार्यालय तक पहुंचे। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, अनूप त्रिवेदी, नीरज द्विवेदी, लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अमोल यादव, नरैनी विधानसभा प्रभारी भरतलाल दिवाकर समेत तमाम सपा नेता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment