कृषि कानूनों को रद्द कराकर ही दम लेगी सपा
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर सपाईयों द्वारा लगातार किसानों को जागरूक करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मकनपुर गांव से किसान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल सपाईयों ने किसानों को जागरूक करते हुए कृषि कानूनों का विरोध दर्ज कराये जाने का आहवान किया। सपाईयों का कहना रहा कि कृषि कानूनों को रद्द कराकर ही सपा दम लेगी।
![]() |
सदर विधानसभा में साइकिल रैली निकालते सपाई। |
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नफीस उद्दीन की अगुवई में जागरूकता रैली का आयोजन मकनपुर गांव में किया गया। रैली में बड़ी संख्या में सपाई शामिल रहे। साइकिल पर सवार सपाईयों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तत्पश्चात सपाई मकनपुर गांव से परमी कुतुबपुर, मानपुर, मोहम्मदपुर कला, बरई खुर्द, बरई बुजुर्ग से होते हुए आंबापुर गांव पहुंचे। जहां रैली का समापन किया गया। सभी जगह सपाईयों ने केन्द्र सरकार द्वारा लगाये जा रहे कृषि कानूनों को लेकर किसानों को अवगत कराया कि इन कानूनों से किसानों का भला होने वाला नहीं है। यह काले कानून अंबानी व अडानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाये जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि इन कानूनों के पास हो जाने से किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों में बेंचने के लिए विवश हो जायेगा। साथ ही जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। यह जमाखोर ऊंचे दामों में बाजार में फसलों को बेंचेगे। जिससे महंगाई भी बढ़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि इन काले कानूनों को हर हाल में केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा। किसानों का पूरा समर्थन समाजवादी पार्टी कर रही है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, कपिल यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष स्वामी शरन पाल, शरीफ प्रधान, हाजी सिराज अहमद, सोहराब प्रधान, वाहिद प्रधान, देवेन्द्र लोधी सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment