कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी
बांदा, के एस दुबे । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस और किसान दिवस के मौके पर बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय अलीगंज से सांसद आवास पर जाकर थाली बजाई और सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर मौजूद पुलिस बल ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसियों ने किसानों के लिए बनाए गए काले कानून को वापस लिए जाने संबंधी नारेबाजी की।
![]() |
नारेबाजी करते कांग्रेसियों के रोके खड़ा पुलिस बल |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भाजपा राज में देश के इतिहास में ऐसा किसान दिवस आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश का किसान सड़कों पर अपने हक के लिए मजबूर होकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का अपमान करना छोड़े। क्योंकि देश का किसान भारत का मान व सम्मान है। विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन, मुमताज अली, सीमा खान, रामहित निषाद, डा. केपी सेन, राजेश कुमार गुप्ता, संतोष द्विवेदी, इस्लाम भाई, आकाश दीक्षित, शोएब रिजवी, रामकेश, अशोकवर्धन, शिवमंगल सिंह, इरफान खान, ईशु खान, सुखदेव गांधी आदि अनेक कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment