चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व किसानों ने गल्ला मण्डी परिसर कर्वी में थाली बजाकर विरोध जताते हुए पीएम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौपा है।
जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले का किसान प्रधानमंत्री के मन की बात नही सुनी और जब तक संबोधन चला थाली बजा कर विरोध किया। उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने कहा कि किसान अब प्रधानमंत्री के मन की बात नही सुनेगा। अब प्रधानमंत्री उनके मन की बात सुनें। किसानों ने गांव-गांव में थाली बजा कर दिल्ली
![]() |
थाली बजा कर विरोध जताते किसान नेता। |
बार्डर पर बैठे आंदोलित किसानों का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है। ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने गल्ला मण्डी में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ब्रिटिश शासनकाल जैसा व्यवहार किसानों के साथ कर रही है। किसानों पर लांछन लगाए जाते हैं। ओमनारायण गर्ग ने कहा कि अब किसान आलू, गेंहू, धान सिर्फ अपने उपयोग के लिये ही उपजाएं। विजय सिंह ने कहा कि किसान अब किसान जाग गया है। अपना अधिकार लेकर रहेगा। इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह, नीलकंठ द्विवेदी, शिवदयाल सिंह बघेल, तीरथ प्रसाद सिंह, विनय कुमार तिवारी, नरेश सिंह, अखिलेश मिश्रा, नरेश तिवारी, राजेन्द्र सिंह, राजकुमार तिवारी, रामेश्वर सिंह, शिव सिंह, अजीत सिंह, कमलेश सिंह, सन्तगोपल भारतीय, छोटे पीढियां, जय कुमार, पप्पू सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment