फतेहपुर, शमशाद खान । उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शहर के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर भीमसेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार मिश्रा, मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला, सम्प्रेक्षण निरंजन कुमार को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।
![]() |
शपथ ग्रहण करते चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। |
जिलाध्यक्ष पद पर भीमसेन को दोबारा नियुक्त करने पर साथी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया। नव मनोनीत कार्यकारणी को विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि कर्मचारियों की मान सम्मान की रक्षा के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। जिस आशा एवं विश्वास के साथ उन्हें संगठन की कमान दी गई है। वह उस पर खरा उतरते हुए कार्य करेंगे। कर्मचारियों की मान सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर हृदेश कुमार श्रीवास्तव, सह चुनाव अधिकारी अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment