गोष्ठी कर निकाली पद यात्रा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत कर्वी विधानसभा के लोढवारा ग्रामसभा से काडीखेरा तक सफर तय किया गया। खेत, गांव में मिलने वाले जनमानस को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। लोढ़वारा ग्राम पंचायत में गोष्ठी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों का भी उजागर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में प्रदेश
![]() |
पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। |
में जन जागरण किसानों की समस्याओं को उजागर करने का कांग्रेस पार्टी कर रही है। किसानों के हर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, जितेन्द्र सोनकर प्रदेश महासचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ, विनय कुमार पाल, कृष्णराज सिंह पटेल, शिवपूजन सिंह, जगजाहिर सिंह, अरविंद, विकास पटेल, राहुल दुबे, लहरी बाबू, सचिन यादव, पप्पू कुशवाहा, मंगल बाबा, रामसहाय यादव, विजयमणि त्रिपाठी, यमुना प्रसाद शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, अफसार वारसी, महेंद्र सिंह, धीर सिंह, गरीबदास मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष रंजना पाण्डेय के नेतृत्व में अमरपुर से घुरेहटा, सिंहपुर में पैदल यात्रा का समापन हुआ।
No comments:
Post a Comment