जसपुरा, के एस दुबे । जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से मानसिक रोगीयों के उपचार व उसके निवारण के लिए एक कैम्प लगया गया। शुभारंभ पैलानी के उपजिलाधिकारी रामकुमार वर्मा ने फीता काट कर किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मनोरोग अब अभिशाप नही। मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक
![]() |
कैंप में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक |
स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। मनोचिकित्सक डा. हरदयाल ने बताया कि अब मनोरोग का इलाज संभव है। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को मानसिक रोगीयों के लक्षण बताये। इसके अलावा जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डा. संदीप ने बताया कि मनोरोग का इलाज संभव है। स्वास्थ शिविर मे 160 मरीजों का उपचार किया गया।
No comments:
Post a Comment