किसान यात्रा निकाल सपाईयों ने गांव-गांव चलाया जागरूकता अभियान
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में लगातार कृषि कानूनों के विरोध एवं किसानों के समर्थन में किसान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में सपा की वरिष्ठ नेत्री वंदना राकेश शुक्ला के नेतृत्व में किसान यात्रा का आयोजन किया गया। सपाईयों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जहां जागरूक किया वहीं सपा नेत्री श्रीमती शुक्ला ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस करकर ही पार्टी दम लेगी।
![]() |
कृषि कानून वापस कराकर ही दम लेगी सपा: वंदना |
रविवार को समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री वंदना राकेश शुक्ला के नेतृत्व में किसान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के जरिये सपाईयों ने हिस्सा लिया। रास्ते में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। औंग, गोधरौली, बनियन खेड़ा से होते हुए यात्रा का गंगचैली ग्राम सभा में समापन किया गया। सभी जगह सपाईयों ने केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के प्रति किसानों को जागरूक करने का काम किया। किसानों को सम्बोधित करते हुए वंदना राकेश शुक्ला ने कहा कि कृषि कानून लाकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को अपंग बनाना चाहती है। देश का किसान पूंजीपतियों व बिचैलियों के जाल में फंस जायेगा। पूंजीपति व बिचैलिये मनमाने दामों में किसान की खून-पसीने से उगाई गयी फसलों को खरीदकर जमाखोरी को बढ़ावा देंगे। जिससे सीधा नुकसान जहां किसानों को होगा वहीं देश की जनता को महंगे दामों में अनाज उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में देश की हालत वैसे ही बदतर हो गयी है। केन्द्र सरकार अपनी नीतियों के कारण देश को अंधकार की ओर ले जा रही है। कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण करके पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना ही केन्द्र सरकार का मकसद है। उन्होेने कहा कि इन कृषि कानूनों को वापस कराकर ही समाजवादी पार्टी दम लेगी। यात्रा के दौरान कई गांवों में महिलाओं के नेतृत्व में श्रीमती शुक्ला का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विजय सिंह, अजय पाल यादव, राकेश द्विवेदी, शिव प्रसाद, राज कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
a
No comments:
Post a Comment