अयोध्यावासी मंदिर में किया गया रामविवाह का आयोजन
बांदा, के एस दुबे । शहर के अयोध्यावासी मंदिर में शनिवार को राम विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद भगवान राम और सीता के स्वरूपों का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जगह-जगह पर स्वरूपों की आरती पूजा हुई।
![]() |
भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल महिलाएं |
अयोध्यावासी मंदिर में शनिवार को श्रीराम विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की महिलाओं और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। श्रीराम विवाह के दौरान सभी रस्मों को पूरा किया गया। श्रीराम
![]() |
रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम और सीता |
विवाह संपन्न होने के बाद राम और सीता समेत स्वरूपों का शहर में शोभा यात्रा के माध्यम से भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता की जय-जयकार होती रही। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा को रोकर पूजा अर्चन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment