चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत अलाव की व्यवस्था व रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड कर्वी स्थित रैन बसेरा में समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को दिए। रेलवे
![]() |
निरीक्षण करते डीएम। |
स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि रैन बसेरा संचालित किया जाए। शहर के सभी मुख्य चैराहों पर अलाव जलाए। उन्होंने कहा कि ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए सभी जगह आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। ताकि कोई समस्या न हो।
No comments:
Post a Comment