किसानों की बात न सुन मन की बात कर रहे पीएम
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में शुक्रवार को जिले भर के सपाईयों ने सभी छह विधानसभाओं के अन्तर्गत समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत अलाव जलाकर घेरा में चैपल लगाई। चैपाल के जरिये किसानों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया गया कि यह दोनों सरकारें किसानों को बदनाम करने में तुली हुयी हैं। किसानों की बात न सुनकर प्रधानमंत्री अपने मन की बात कर रहे हैं। सपाईयों ने पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों को भी किसानों के समक्ष रखा।
![]() |
ग्राम करचमन्द्रपुर सांडा में चैपाल लगाकर किसानों को जागरूक करते सपाई। |
सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला उपाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा प्रभारी नफीस उद्दीन, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान के संयुक्त नेतृत्व में भिटौरा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम करमचन्द्रपुर सांडा गांव में अलाव जलाकर घेरा चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमंे बड़ी संख्या में किसानों ने भी हिस्सा लिया। सपाईयों ने किसानों को बताया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में किसानों के हितों में तमाम योजनाएं संचालित की गयी थीं। इसके अलावा कई ऐसी योजनाएं भी शामिल थी जिसका लाभ आज तक प्रदेशवासियों को मिल रहा है। सपाईयों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों का फीता आज भी भाजपा सरकार काटने का काम कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। किसान अपने हक की खातिर भीषण ठण्ड मंे सड़क पर बैठकर न्याय मांग रहा है। लेकिन गूंगी बहरी केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की एक नहीं सुन रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की खातिर नये कृषि कानून लेकर आयी है जो किसानों को नहीं भा रहे हैं। किसानों की न सुनकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मन की बात कर रहे हैं। ऐसी निकम्मी सरकारों को किसान ही उखाड़ सकता है। आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से दें। इसी तरह जहानाबाद, बिन्दकी, अयाह-शाह, हुसैनगंज व खागा विधानसभा क्षेत्रों में भी सपाईयों द्वारा अलाव जलाकर घेरा किसान चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को पूर्ववती सपा सरकार की नीतियां गिनाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियां बतायी गयीं। सदर विधानसभा में आयोजित चैपाल में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी, सदर विधानसभा अध्यक्ष स्वामी शरन पाल, शकील अकबर, कपिल यादव, देवेन्द्र लोधी, मो0 अहमद भिक्खू, सैय्यद यासिर अली, मो0 हसीब, जीशान अहमद, शकील गोल्डी, सुहेल अहमद हेमू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment