केतकी यादव को मिली प्रदेश सचिव पद की कमान
नगर में समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर, शमशाद खान । जिले में संगठन मजबूती के उद्देश्य से अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदेव यादव ने जिलाध्यक्ष पद पर चैधरी राजेश यादव को मनोनीत कर दिया। इसके अलावा केतकी यादव को प्रदेश सचिव पद की कमान सांैपी गयी है। जैसे ही यह जानकारी संगठन के पदाधिकारियों व समर्थकों को हुयी तो उनके बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खागा नगर में दोनों पदाधिकारियों का अंगौछा एवं फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
![]() |
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव का स्वागत करते महासभा के पदाधिकारी। |
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर चैधरी राजेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदेव यादव का आभार जताया। खागा नगर अध्यक्ष भूप सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने जिलाध्यक्ष चैधरी राजेश यादव समेत प्रदेश सचिव केतकी यादव को अंगौछा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरने का काम करेंगे। जिले में संगठन का विस्तार करने के लिए वह गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की शिक्षा के रास्ते से निकलती है। इसलिए उन्होने आहवान किया कि बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़ें। समाज के लोगांे की समस्याओं को लेकर वह संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे। स्वागत करने वालों में समाजवादी नौजवान सभा के प्रदेश सचिव प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश मौर्या, नर सिंह यादव, अमन यादव, सुरेंद्र यादव, परीक्षित यादव, कुल्लू यादव, मारकंडेय सिंह, मोंटू यादव, नरेंद्र यादव, कमलेश यादव आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment