चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए वर्तमान समय में ठंड एवं शीतलहर से बचाव को शासन से दिशा निर्देश मिले हैं। जिसका अनुपालन कड़ाई से कराया जाए। क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारे डिवाइडर पर सोता हुआ न पाया जाए। जरूरतमंदों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अथवा स्वयं कंबल वितरण सुनिश्चित कराएं। रात्रि भ्रमण के दौरान वाहनों में पर्याप्त संख्या में कंबल रखकर क्षेत्र भ्रमण किया जाए। सर्दी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होनी चाहिए।
![]() |
बैठक में निर्देश देते डीएम। |
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए। रैनबसेरा में स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय की व्यवस्था एवं ठंड से बचाव आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे। गौशाला में संरक्षित पशु को श्रेणी के अनुसार रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। गौशाला में संरक्षित किसी भी दशा में पशुओं की ठंड व शीतलहर से मृत्यु नहीं होना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त चिकित्सालय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment