चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद न्यायाधीश आरपी सिंह, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक 21 व 22, महिला बैरक, पाकशाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। कैदियों से स्वास्थ्य, खानपान आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने सभी कैदियों से कहा कि मास्क अवश्य लगाएं। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों से दवाओं आदि की उपलब्धता के बारे में
![]() |
निरीक्षण कर वापस आते डीजे, डीएम, एसपी। |
जानकारी करते हुए निर्देश दिए कि कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य समय पर किया जाए। कोई भी कैदी बीमार न हो। इसका विशेष ध्यान दें। जिलाधिकारी ने अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए तथा ठंड को देखते हुए कैदियों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, अधीक्षक जिला कारागार प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, पीयूष पांडेय, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुजीत सिंह, डॉ रामानुज, फार्मासिस्ट सुरेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment