भाजपा सरकारों में होता रहेगा किसानों, नौजवानों का उत्पीड़न
बांदा, के एस दुबे । सपा नेता और सीबीआई के पूर्व अधिकारी अनिल यादव के नेतृत्व में बबेरू विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीनो कृषि कानूनों के बारे में किसानों केा विस्तार से समझाया गया। इस दौरान कृषि कानूनों की खामियों से भी अवगत कराया गया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर तीनो कृषि कानून जो भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में पारित कर लागू किए गए हैं, उसके खिलाफ बबेरू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांड़ासानी, कमासिन आदि गांवों में सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को समझाया गया। कृषि कानूनों में जो
![]() |
किसानों को संबोधित करते सपा नेता अनिल यादव |
खामियां हैं, उसके बारे में किसानों को अवगत कराया गया। सपा नेता ने तीनो कृषि कानूनों के बारे में बताया कि यह किसान विरोधी बिल है। किसान के हित में नहीं हैं। इन बिलों के जरिए किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पाएगा। केंद्र सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जब तक भाजपा सरकार केंद्र और राज्य में हैं, तब तक किसानों, नौजवानों का उत्पीड़न होता रहेगा। जब तक केंद्र सरकार तीनो कृषि कानूनों को वापस नहीं लगी, तब तक समाजवादी पार्टी किसानों के हक में लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सपा नेता उमेश यादव, संजय, जितेंद्र कुमार, रामफल, पुष्पेंद्र, विवेक, अनुरुद्ध, राकेश, सतानंद शुक्ला, चंद्रमौलि तिवारी, राहुल, लवकुश सिंह, , देवराज व समस्त समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment