सपाईयों ने लगाई चौपाल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर किसान विरोधी कानून के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने ग्राम पंचायत उसरी व बारामाफी में किसानों के साथ चैपाल लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में नवजवान, किसान परेशान हैं। रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अन्ना पशुओं से किसानों की फसल बरबाद हो रही है। खाद के लिए जद्दोजहद करना पडता है। उन्होंने बताया कि किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगें। इस दौरान सरनाम सिंह, अजीत सिंह, चन्द्रशेखर यादव, भैरो यादव, लाला यादव, रामबाबू यादव, केशरी यादव, बल्लू यादव, बाबूलाल यादव समेत किसान मौजूद रहे।
इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव व जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय आवाहन पर समाजवादी किसान घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम के तहत पाठा क्षेत्र अंतर्गत बरगढ़ के चचोहर गांव में किसान चैपाल लगाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नीति किसानों के हितों पर कुठाराघात है। देश का किसान पूर्णरूप से उपेक्षित महसूस कर रहा है। पीएम ने जो तीन कृषि बिल पारित किए है उस काले कानून के खिलाफ उप्र, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से लाखों किसान आंदोलित हैं। जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने यह जाहिर कर दिया कि किसान, मजदूर, छात्र विरोधी हैं। उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के लिए यह कानून बनाया गया है। सपा किसानों की लड़ाई अंत तक लडने का काम करेगी। इस मौके पर सत्यनारायण कोल, विनय प्रकाश पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, जेपी यादव, गनपत यादव, शिवाकांत, राममूरत, संदीप यादव, बल्लू कोल, मुन्ना कोल, ब्रजभान प्रजापति, बाबूलाल कोल, रामजियावन प्रजापेति भोलानाथ खंगार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment