कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक अचानक कोतवाली परिषद पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने दफ्तर के अंदर कागजातों का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये। इसके अलावा कोविड-19 महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया और मौजूद महिला कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
![]() |
कोतवाली में अभिलेखों की जांच-पड़ताल करते पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल |
मंगलवार की दोपहर को अचानक पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल कोतवाली पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली की पुरानी बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मेस की साफ सफाई व्यवस्था देखी और बेहतर साफ सफाई रखने के लिए मेस के कर्मचारियों को हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 डेस्क तथा महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों से इस बाबत जानकारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके उपरांत वह दफ्तर के अंदर गए। आवश्यक कागजात का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिस कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कोई दिलाई नहीं होनी चाहिए हालांकि कोतवाली की व्यवस्था से पुलिस अधीक्षक संतुष्ट नजर आए।
No comments:
Post a Comment