कमासिन, के एस दुबे । विकासखंड कमासिन में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की याद में किसान दिवस का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। किसान दिवस में किसानों को उन्नतशील कृषि के संबंध में प्रेमप्रकाश दुबे द्वारा जानकारी दी गई। किसान दिवस में मुख्य अतिथि प्रदीप मिश्र मंडल अध्यक्ष बीजेपी ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। किसान दिवस में विनय कुमार गौतम किसान ग्राम बंथरी को पुरस्कृत किया गया। किसान दिवस में राम जियावन बीज भंडार प्रभारी, दीनानाथ यादव कृषि तकनीकी मैनेजर, राजेंद्र कुमार कृषि तकनीकी सहायक,
![]() |
किसान को सम्मानित करते मुख्य अतिथि प्रदीप मिश्र |
संदीप केसरवानी कंप्यूटर आपरेटर, शिवभवन यादव ने किसानों को संबोधित किया। किसान भरतलाल यादव, रामनारायण रूपौलिहा, रमाकांत, पवन सिंह ने शिरकत करते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि वर्तमान में किसान परेशान हैं, उसे उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान दिवस में किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग द्वारा क्षेत्रीय किसानों को सूचना नहीं दी जाती है, केवल खानापूर्ति करके ऐसे दिवसों को मना लिया जाता है, जो सरासर गलत है। इससे किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है।
No comments:
Post a Comment