चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पहुंचे। प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर को पीएम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि देश का अन्नदाता दिल्ली की सड़कों पर 25 दिन से कृषि कानून बिल वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा है। इस बिल के खिलाफ शुरू से ही किसान आंदोलनरत है। ऐसे में कानूनों को तुरंत निरस्त किया जाए। जिला उपाध्यक्ष रंजना पाण्डेय ने कहा कि देश का अन्नदाता कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहा है। जिससे अब तक 22 किसानों की मृत्यु हो गई है। देश कृषि प्रधान है। कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर देश का किसान इन
![]() |
जुलूस निकालते कांग्रेसी। |
कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहा है तो ऐसी कौन सी मजबूरी है जो भाजपा सरकार इनकी बात सुनने को तैयार नहीं। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन किसानों की मन की बात नहीं सुनते। सरकार से मांग किया कि काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर अवधेश करवरिया, जितेंद्र प्रसाद सोनकर, विनय कुमार पाल, पंकज मिश्रा, विजयमणि त्रिपाठी, राकेश वर्मा, अफसार वारसी, पवन सिंह विद्यार्थी, शानू खान, भैयालाल, नर्वेश सचान, चुनबाद प्रजापति, शिव गुलाम वर्मा, राजू श्रीवास, राज नारायण यादव आदि मौजूद रहे। नवनियुक्त अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अफसार वारसी का कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
No comments:
Post a Comment