रोडवेज बस स्टैंड, तहसील सदर, नगर पालिका इंटर कालेज रैन बसेरा का लिया जायजा
संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बांदा, के एस दुबे । कड़ाके की ठंड में गरीबों की हिफाजत के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने शहर के रैन बसेरा स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में तत्काल प्रभाव से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और गरीबों को कंबलों का वितरण किया। गर्म ओढ़नी पाकर गरीबों ने राहत महसूस की।
![]() |
रेलवे स्टेशन में कंबल वितरित करते जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह |
जिलाधिकारी ने शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण किया। बस स्टैंड रेन बसेरा, तहसील सदर, नगर पालिका स्थित बालिका इंटर कालेज में बने रैन बसेरा का भी जायजा लिया। सभी रैन बसेरों में पांच-पांच लोग सो रहे थे। उनका हालचाल लिया और वहां की मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारी को व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन जाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किए। डीएम ने जनपद के विभिन्न जगहों पर अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। इनमें अतर्रा चुंगी तिराहा मंदिर के पास, काली देवी मंदिर के पास बाबूलाल चैराहा, जामा मस्जिद, कालू कुआं मंदिर, चमरौडी चैराहा, काली देवी मंदिर बबेरू रोड, घोड़ा चैराहा, इंदिरा नगर, किरण कालेज चैराहा, जरैली कोठी, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टाप, अशोक लाट, अवस्थी पुल के पास, खुटला चैराहा, झंडा चैराहा, महेश्वरी देवी, मंदिर के पास, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव जलवाए जाने के लिए चिन्हित स्थानों का भी जायजा लिया। निरीक्षण में उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सुधीर कुमार तहसीलदार सदर, अवधेश कुमार निगम सहित नगर पालिका निरीक्षक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment