फतेहपुर, शमशाद खान । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के तत्वाधान में बुधवार को किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 119 वीं जयन्ती सिंचाई विभाग डाक बंगला नहर कालोनी में मनाई गयी। सर्वप्रथम फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
गोष्ठी की अध्यक्षता बाबा राम सनेही एवं संचालन संजय सचान ने किया। फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि आजादी से अभी तक समस्त सरकारों ने किसानों को हमेशा हासिये पर रखकर आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जबकि भारत का किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि भारत के आर्थिक तंत्र का मुख्य अंग है। भारत एक कृषि प्रधान देश है। गोष्ठी को आचार्य कमलेश योगी, राम सिंह पटेल, पूर्व शासकीय
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते फाउण्डेशन के पदाधिकारी। |
अधिवक्ता गुरू प्रसाद एडवोकेट, अभिजीत पटेल, संजय सचान, बुधराज धाकड़ी आदि ने सम्बोधित किया। ज्ञापन के माध्यम से फाउण्डेशन ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाये, यूरिया एवं डीएपी के दाम कम किये जायें, किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल कर मुक्त किया जाये, राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाये, नहरों एवं किसानों की खेती की सिंचाई निःशुल्क किया जाये, कृषि उत्पादों का किसानों की सहमति से न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाये व किसानों की पेंशन लागू की जाये। इस मौके पर महेन्द्र सिंह, कौशल किशोर मिश्रा, अनन्त सिंह गौतम, देवनाथ धाकड़े, अनिल कुमार, राजेश सिंह, संजीव अवस्थी, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment