चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । शनिवार को कचेहरी स्थित कांगे्रस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रभारी रोहित चैधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित प्रदेश, सचिव अखिलेश शुक्ला ने पदाधिकारियों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रोहित चैधरी ने कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को मजबूत पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर ग्राम पंचायत चुनाव एवं 2022 विधान सभा की तैयारी करें। जिस प्रकार से सरकार द्वारा किसानों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। दिल्ली की सड़कों पर किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बावजूद भी सरकार नहीं जाग रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। इसके उपरांत पहाड़ी ब्लॉक के सरधुआ न्याय पंचायत की बैठक ग्राम पंचायत महुआ गांव में ब्लॉक अध्यक्ष कामता द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन विनय सिंह चैहान ने किया। न्याय पंचायत बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर संगठन को गांव गांव में खड़ा किया जाएगा। जो पदाधिकारी पार्टी के लिए कार्य करेगा उसी को कांग्रेस पार्टी में बढ़ाने का काम किया
जाएगा। प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि सभी कांग्रेस जन मिलकर जनपद में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करें। जिलाध्यक्ष कुशल पटेल ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और जनपद में सभी कांग्रेसियों से न्याय पंचायत बैठकों को सफल कराने का अनुरोध किया। उक्त कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र सिंह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, रंजना बराती लाल पांडे जिला उपाध्यक्ष प्रशासन, अवधेश करवरिया जिला उपाध्यक्ष, विजय मणि त्रिपाठी जिला सचिव, पवन रजक जिला सचिव, यमुना शुक्ला जिला सचिव, भगवान दीन समदरिय,ा विपिन पांडेय प्रभाकर दुबे ब्लॉक अध्यक्ष मऊ लवकुश केसरवानी ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर चुनबाद राकेश वर्मा, अवध बिहारी तिवारी, कृष्णराज सिंह, रवेंद्र गौतम, नीरू गुप्ता, दीनबंधु पांड,े नरेंद्र मिश्रा, नरेश सचान, हरीश चंद्र अन्य सैकड़ों कांग्रेस कमेटी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment