सभी टोल प्लाजों पर प्रशासन रहा सतर्क
फतेहपुर, शमशाद खान । कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा शनिवार को देश के सभी टोल प्लाजों पर प्रदर्शन किये जाने की घोषणा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। जिले के अन्तर्गत आने वाले सभी टोल प्लाजों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। उधर जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने टोल प्लाजों का जायजा लेकर पुलिस प्रशासन को चैकसी बरतने की हिदायत दी।
![]() |
टोल प्लाजा का जायजा लेते डीएम-एसपी। |
बताते चलें कि केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे कृषि कानूनों के विरोध में देश के अन्नदाता लगातार दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करके सरकार से कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग की जा रही है। कई चक्रों में सरकार व किसानों के बीच वार्ता भी हुयी लेकिन वार्ता विफल रही। जिस पर किसानों ने देश के सभी टोल प्लाजों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इस पर जिला एवं पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क हो गया और जिले के अन्तर्गत आने वाले बड़ौरी, कटोघन, दसवा मील व बहुआ टोल प्लाजा पर पुलिस की कड़ी चैकसी रही। उधर टोल प्लाजों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल अधीनस्थों संग दसवा मील व बहुआ टोल प्लाजा पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को डीएम व एसपी ने निर्देशित किया कि यदि किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करने आये तो उनको समझा-बुझाकर वापस भेजा जाये। यदि फिर भी न माने तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाये। क्योंकि टोल प्लजों प्रदर्शन से आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ जायेगा। इसलिए सतर्क रहें।
No comments:
Post a Comment