अतर्रा, के एस दुबे । राजकीय हाईस्कूल गुमाई में मिशन शक्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतर्रा थाना के एसआई हरगेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
![]() |
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि |
थाना अतर्रा से आई हुई कांस्टेबल बिंदु पाल द्वारा कार्यक्रमों में नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कांस्टेबल वीरेंद्र यादव द्वारा वूमेन पावर 1090, 112 एंटी रोमियो बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना है। विधिक प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध
![]() |
मौजूद छात्राएं |
कराना एवं जन जागरण अभियान चलाना है। कार्यक्रम का संचालन रामनिहोर चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नवल यादव द्वारा मुख्य अतिथि एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षक आशीष कुमार त्रिपाठी, कुमारी मीना, दिशा सिंह, मोहनी सीमा, संगीता, अदिति सहित छात्र-छात्रएं उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment