चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरी । किसानो के देशव्यापी आनंदोलन के समर्थन में सपाईयांें ने पद यात्रा निकाली। चैपाल में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानो के आंदोलन को भाजपा सरकार ने किसानो को आतंकवादी बता रही है। यह निंदनीय है।
रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अगुवायी में कार्यकताओ ने चित्रकूट विधानसभा के बूढा, नांदी, तौरा, सिकरिया ग्राम सभाओ में गांव -गांव पद यात्रा चैपाल में जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के करोणो किसान अपने अधिकारो की लडाई लडने के लिए सडको पर भूखे प्यासे आंदोलन कर रहे है।लेकिन सरकार में बैठे लोग उन्हे आतंकवादी और खालिसतानी बता रहे है। भाजपा सरकार को लोक तंत्र संविधान पर भरोसा नही है।आजाद भारत का यह पहला मौका है। जिसमें अन्नदाता अपने आप को असहाय और असुरक्षित महसूस कर रहा है। किसानो की इस लडायी में राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ है।जब तक किसान विरोधी काले कानून वापस नही हांेते है तो सघर्ष जारी रहेगा।पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि यह किसान विरोधी कानून जमीन छीनने वाला है। किसानो को असहाए बना देगा उ़द्योगपतियों के हित के लिए यह कानून बनाया गया है। इस मौके पर र्निभय सिंह पटेल, फराज खां, गुलाब खां, निजाम सिद्की, शेरा यादव, चंदन कार्टाय, नरेन्द्र यादव आदि सपाई मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment