बांदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में कांग्रेसियों ने किसानों की मांगों का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। कांग्रेसियों को पुलिस ने अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गए। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मांग की है कि भारत सरकार ने जो किसान विरोधी तीन काले कानून बनारए हैं, उनको
![]() |
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को रोकती पुलिस |
वापस लिया जाए। किसानों की जमीनें किसानों से छीन कर कारपोरेट को न सौंपी जाएं। ऐसा कानून तो अंग्रेजों ने भी नहीं बनाया था। किसानों से उनकी जमीनें राजाशाही में भी नहीं छीनी गईं बल्कि उन्हें जीमनें बांटी गईं थीं। किसानों की जमीनों से किसानों का अधिकार छीने जाने का जिला कांग्रेस कमेटी विरोध करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अलावा अखिलेश शुक्ला, शिवनारायण सिंह परिहार, अशोक वर्धन, रेखा वर्मा,
![]() |
कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के बाद ट्रक में बैठाती पुलिस |
छेदीलाल धुरिया, केपी सेन, राजेश दुबे, इरफान, अखिलेश कुमार शुक्ला, कुतैबा जमा खां, राजेश गुप्ता पप्पू, संतोष कुमार द्विवेदी, शब्बीर सौदागर, मोहम्मद इस्लाम, कैलाश वाजपेयी, सूरज वाजपेयी, गजेंद्र पटेल, मोहम्मद इदरीश, संजय ठाकुर, जिलानी दुर्रानी, सैयद अल्तमश हुसैन, उवैद उल्ला, रामहित निषाद आदि मौजूद रहे। इधर, अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रसियों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक में भरकर पुलिस लाइन ले गए।
No comments:
Post a Comment