चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। किसान यात्रा कें तहत कर्वी विधानसभा कें पड़री गावं में चैपाल और पद यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कें जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव नें कहा कि किसान बिल लाकर मोदी सरकार गरीब किसानों की जमीन को धन्नासेठों कें हवाले करने की योजना बना रही हैं। केंद्र सरकार देश कें कुछ उधोगपतियों कें
![]() |
पद यात्रा निकालते सपाई। |
हाथों की कठपुतली बन कर रह गई हैं। देश में महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी हैं। देश कें करोड़ों युवाओ की नौकरी चली गई, लेकिन सरकार उधोगपतियों की सेवा में जुटी हुई हैं। किसान भीषण ठंड में सड़कों पर अधिकारों कें लिये आंदोलन कर रहें हैं, लेकिन सरकार कें पास किसानों की समस्या सुनने की फुरसत तक नहीं हैं। इस दौरान जिला सचिव नरेंद्र यादव, राजकिशोर विशकर्मा, सीताराम कश्यप, सुभाष पटेल, रामपाल यादव, शेरा यादव उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment